Commissioner's Desk
सम्मानीय नगरवासियों,
आयुक्त का दायित्त्व होता है परिषद एवं शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन करना। कार्यकाल के ५ माह से अधिक पूर्ण हो चुके है। इस दौरान मैनें अपने कर्त्तव्यों के निर्वहन का पूर्ण प्रयास किया है। मेरे सामने लक्ष्य था शासन एवं परिषद की योजनाओं को मूर्तरूप देने का। परिषद के माध्यम से स्वीकृत विकास कार्यों के साथ-साथ स्टेडियम में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, निर्माण जैसे कार्य पूर्ण हुये है, जिनसे निकाय के आय के साधन बढ़े है। ट्रांसपोर्ट नगर का विकाश किया जा रहा है जिससे नगर में रोजगार बढ़ेगा , वहीं हॉकर्स जोन निर्माण कार्य आरंभ हो चुका है। चम्बल पेयजल योजना स्वीकृत है एवं शीघ्र प्राम्भ किया जायेगा नगर को बेतरतीब बना रहे अतिक्रमणों को हटाने का कार्य जारी है। जिला प्रशासन के सहयोग से नगर को व्यवस्थित एवं अतिक्रमण विहीन बनाने की मुहिम जारी है। वहीं प्रमुख सड़कों एवं बाजार से अतिक्रमण हटाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। हाथ ठेला व्यवसायियों को उचित बैठक व्यवस्था देकर व्यवस्थित किया जा रहा है। वर्षाकाल में बाढ़ की स्थिति न बने इसलिये नालों पर से अतिक्रमण हटाये जा रहे है।
नगर सौन्दर्यीकरण का कार्य भी जारी है। पार्कों का सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है। नगर में चम्बल कालोनी पार्क, नई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पार्क में फब्बारे लगाये गये है। एवं पुराने पार्कों का नवीनीकरण कार्य किया जा रहा है। हमने जो भी कार्य किये है वो आपके सामने है। जिला प्रशासन, समस्त प्रशासनिक अधिकारियों एवं समस्त जनप्रतिनिधियों के सहयोग से यह कार्य संभव हुये है। विकास कार्य तथा नगर को व्यवस्थित एवं सुन्दर बनाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। निकाय कर्मचारियों की अथक मेहनत इन सभी कार्यों के पीछे दिखती है।
भविष्य में भी मुझे जनभावनाओं के अनुरूप परिषद की योजनाओं का क्रियान्वयन करना है। नगर के सुन्दर, स्वच्छ, अतिक्रमण विहीन बनाना एवं नागरिकों की मूलभूत सेवाओं की पूर्ति करना ही मेरा उद्देश्य है।
सत्येन्द्र सिंह धाकरे
आयुक्त
नगर पालिक निगम, मुरैना